क्षेत्रीय
10-May-2025


मुंबई, (ईएमएस)। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के मद्देनजर मुंबई महानगरपालिका के प्रशासक/आयुक्त भूषण गगरानी ने अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आदेशानुसार आयुक्त ने अपनी छुट्टी रद्द कर दी। दरअसल मनपा आयुक्त भूषण गगरानी अपने बेटे के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका जाने वाले थे। इसके लिए उन्होंने 13 मई से दस दिन की छुट्टी ली थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए आयुक्त ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार छुट्टी रद्द कर दी। चूँकि मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय शहर है और युद्ध के कारण मुंबई शहर भी खतरे में है। इसलिए शुक्रवार दोपहर सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने नागरी सेवा की सुरक्षित निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। स्वेता/संतोष झा- १० मई/२०२५/ईएमएस