आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर एवं एसपी ने दिए निर्देश अशोकनगर (ईएमएस)। राष्ट्रीय परिस्थितियों और वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर एवं पुख्ता बनाए रखने हेतु कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन के संबंध में जिला अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिले के सभी नागरिको की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की जरूरी सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ रखें। जिले के सभी अस्पतालों में सभी प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं उपकरण उपलब्ध रखें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि डॉक्टर स्टॉफ सहित उपस्थित रहें तथा ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों के रक्त की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता बनाए रखें। सोशल मीडिया पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। भड़काऊ पोस्ट अथवा सामग्री पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएं। आपत स्थिति में पर्याप्त खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हों। जिले में पेयजल की पूर्ण व्यवस्था बनाई रखी जाएं। जिले में संवेदनशील स्थलों की जानकारी अद्यतन रखी जाएं। नागरिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी हेतु लोगों को जागरूक किया जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में अग्निशमन सेवाओं को सक्रिय रखा जाएं। साथ ही संचार सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो यह सुनिश्चित किया जाएं। आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल एवं चेतावनी के परिप्रेक्ष्य में शहरों में सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मॉकड्रिक की पूर्व सूचना नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से दी जाएं। आपदा की स्थिति में गैर सरकारी संगठनो, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और सिविल स्वयं सेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएं जिससे राहत एवं बचाव कार्य मे प्रभावी सहयोग मिल सकें। उन्होंने जिले के पुल, पुलियों की देखभाल एवं सुरक्षा के संबंध में लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत प्रदाय की निरंतर आपूर्ति हेतु ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा, संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, आरबी सिंडोस्कर, समस्त एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थें। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएं। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए प्रेरित एवं सूचित किया जाए। जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएं। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, अग्निसमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएं। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी विभागों को पूर्ण तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी माध्यम से जो भी सूचना प्राप्त होती है उस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा,विभागीय समन्वय, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, मॉक ड्रिल की तैयारी, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, वार्डन की सेवाएं, संसाधनों की स्थापना, साइबर एडवाईजरी के संबंध में विस्तार से बताया। बैठक में सिविल डिफेंस प्लान 2025 के संबंध में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। ईएमएस / दिनांक 10/5/025