10-May-2025
...


- राजद के बैनर तले समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन मधुबनी, (ईएमएस)। राजद के बैनर तले सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन विधायक समीर कुमार महासेठ के आवास पर शनिवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के मधुबनी जिलाध्यक्ष राम आशीष यादव ने किया। सामाजिक न्याय परिचर्चा में विधानसभा चुनाव की सफलता को लेकर बूथ लेवल से लेकर विधानसभा स्तर के कार्यकताओं ने शिरकत किया। विधायक सह पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधाराओं को लोगो के बीच रखें। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक पार्टी सत्ता में नही आ सकता। सामाजिक न्याय परिचर्चा के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार नए पुराने समाजवादी नेताओं, कार्यकताओं से संपर्क किया जा रहा है। बिहार में समाजिक न्याय का अधिकार मिलने का सारा श्रेय श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर एवं राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को जाता हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय के महत्व को समझाना और भाईचारा खत्म करने की साजिश को बेनकाब करना हैं। राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ता बूथ लेवल से तैयारी शुरू कर घर घर जनसंपर्क अभियान कर राजद के प्रति लोगों को मोबलाइज करें। ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में राजद सत्ता हासिल कर सके। मौके पर विधायक समीर कुमार महासेठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक मो. जावेद इक़बाल अंसारी,विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व विधान परिषद गोपी किसन, राजद के महिला जिलाध्यक्ष रेणु यादव, महासचिव पवन यादव,राम कुमार यादव, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव छात्र नेता संतोष यादव, अमरेंद्र चौरसिया सुमन कुमार झा, चरित्र यादव के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १० मई/२०२५/ईएमएस