खरगोन (ईएमएस)। शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर में 8 खंडपीठों पर समझौता योग्य प्रकरणों के निराकरण कर वादी- प्रतिवादी दोनों को राहत दी गई। इसी तरह अन्य खंडपीठ में भी कई जोड़ों में चल रहे पारिवारिक विवाद भी आपसी सहमति से सुलझे और अलग रहे रहे पति- पत्नि फिर एक साथ रहने के राजी हो गए। न्यायालय से मिली जानकारी अनुसार सुबह 10.30 बजे षष्ठम जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति केपी ने अन्य न्यायाधीशगण के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उक्त नेशनल लोक अदालत में 08 खण्डपीठों द्वारा लंबित 199 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर राशि 1 करोड 94 लाख 52 हजार 762 रुपए का अवार्ड पारित किया एवं प्रीलिटिगेशन के 467 प्रकरण में 57 लाख 45 हजार 162 रुपए का अवार्ड पारित किए है। इस प्रकार कुल 666 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर राशि 2 करोड 51 लाख 97 हजार 924 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। नाजिम शेख, 10 मई, 2025