गर्मी का समय होने के कारण अब सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा जैविक/प्राकृतिक खेती हाट बाजार जैविक/प्राकृतिक खेती हाट बाजार में मिलेंगें जैविक/प्राकृतिक तरीके से उत्पादित हानिकारक रसायन रहित उत्पाद दमोह (ईएमएस)। जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार गर्मी का समय होने के कारण किसानों एवं उपभोगताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब प्रत्येक रविवार को प्रात: 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक जटाशंकर पार्क के पास लगाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 23 वां जैविक/प्राकृतिक खेती हाट बाजार 11 मई 2025, दिन रविवार को लगाया जायेगा इस सबंध में उप संचालक कृषि जे एल प्रजापति ने बताया जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट बाजार में सिंगल यूज पॉलीथिन प्रतिबंधित रहेगी। क्रेतागण घर से थैला लेकर ही आये। स्व-सहायता समूह द्वारा कपड़े के थैलों का भी एक स्टॉल लगाया जा रहा हैं। ईएमएस/मोहने/ 10 मई 2025