10-May-2025
...


:: ‘नरहरि नंदलाल भजो’ नरसिंह गोपाल से गूंजा पोरवाल परिसर, आज निकलेगी पदरावनी :: :: पवित्र नदियों के जल व पंचामृत से हुआ भगवान नृसिंह का महाअभिषेक :: :: रामदयाल महाराज करेंगे प्रवचनों की अमृत वर्षा :: :: जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा ने राष्ट्रीय राहत कोष में 1.11 लाख रू. की राशि समर्पित की :: इन्दौर (ईएमएस)। जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा द्वारा दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव की शुरूआत शनिवार को भगवान नृसिंह के अभिषेक-पूजन व महाआरती के साथ की गई। अलसुबह से ही छत्रीबाग स्थित पोरवाल भवन में समाज बंधुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका था। पोरवाल दंपत्तियों ने विद्वान दिनेश गुरूजी एवं कुबेर महाराज के सान्निध्य में मंत्रोउच्चार के बीच भगवान नृसिंह का पवित्र नदियों के जल व पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में नरहरि नंदलाल भजो नरसिंह गोपाल के जयकारें भी गूंजते रहे। महाआरती के पश्चात समाज बंधुओं ने देश सेवा में समर्पित जवानों की सुरक्षा, रक्षा व उनकी लंबी आयु के लिए भी भगवान नृसिंह से मंगल कामना की। जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा अध्यक्ष रामदयाल फरक्या एवं उत्सव समिति के अरूण पोरवाल ने बताया कि नृसिंह जयंती पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरूआत शनिवार को अभिषेक पूजन के साथ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवाओं के साथ-साथ मातृशक्तियां भी शामिल हुई। सामूहिक रूप से भगवान नृसिंह का अभिषेक, पूजन व महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। महोत्सव के दौरान सभी दंपत्तियों को जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया साथ ही शहरवासियों से भी पर्यावरण बचाने की अपील की गई। भगवान नृसिंह के अभिषेक व महाआरती के दौरान श्याम राणापुर, संतोष मेहता, चंद्रशेखर पोरवाल, रामजी अंगूठी, कृष्णा घरिया, राजेश सेठिया, मोहन धनोतिया, सुभाष धनोतिया, मून-मून पोरवाल, बलराम गुप्ता, गोविंद गुप्ता, हेमलता घाटिया, अशोक मेहता, प्रियंका गुप्ता, कमल घरिया, अजय पोरवाल (अतिथि), राहुल धनोतिया, महेश पोरवाल, रामू पोरवाल सहित सैकड़ों समाज बंधु व मातृशक्तियां मौजूद थी। :: शोभायात्रा व महाप्रसादी की राशि - देश के जवानों की रक्षा व सुरक्षा में समर्पित की :: अरूण पोरवाल ने बताया कि दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव के दौरान प्रतिवर्ष निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा व महाप्रसादी का आयोजन निरस्त कर आयोजन की संपूर्ण राशि देश की सेवा में समर्पित जवानों के राहत कोष में भेजी जाएगी। समाजसेवी जगदीश गुप्ता (खेड़जिया वाले) द्वारा 1 लाख 11 हजार की सहयोग राशि जवानों के राहत कोष में भेंट करने पर समाज बंधुओं ने उनका आभार माना व उनके इस सहयोग पर उन्हें सम्मानित भी किया। :: आज निकलेगी रामदयाल महाराज की पदरावनी, आर्शीवचन में उमड़ेंगे समाज बंधु :: जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा अध्यक्ष रामदयाल फरक्या एवं उत्सव समिति के अरूण पोरवाल ने बताया कि भगवान नृसिंह का दो दिनी प्राकट्य उत्सव का मुख्य उत्सव रविवार को मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय पीठाधीश्वर आचार्यश्री 1008 रामदयाल महाराज की पदरावनी मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में निकलेगी। वहीं इसके पश्चात आचार्यश्री के सान्निध्य में भगवान नृसिंह का महाआरती मातृशक्तियों सहित समाज बंधुओं द्वारा की जाएगी। प्रात: 10 बजे रामदयाल महाराज प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। वहीं इसके पश्चात प्रतिभा एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का अभिनंदन समारोह होगा। जिसमें अभिनव राजेश चौधरी (आईएएस), ऋषभ मनोज चौधरी (आईएएस) एवं जगदीश गुप्ता (समाजसेवी) का शाल-श्रीफल व मेमोटों भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उमेश/पीएम/10 मई 2025