उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर में दो मासूम बच्चों को बिजली का जोरदार झटका लगने की घटना सामने आई है। इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कैंप चार, लाल चक्की परिसर स्थित ब्राह्मण पाड़ा में रहने वाले ८ वर्ष का आदर्श मोटे तथा ९ वर्ष का सूरज भारती शुक्रवार दोपहर में अपने घर के पास खेल रहा था। उक्त परिसर में महावितरण द्वारा मानसून पूर्व पेड़ों छटाई के चलते दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली सेवा बंद कर दी गई थी। साढ़े तीन बजे जब बिजली आई तब बिजली के खंभे में करंट आने से दोनों बच्चों को बिजली का जोरदार करंट लगा जिससे वे घायल हो गए। इसमें सूरज भारती की हालत गंभीर होने के चलते उसे मध्यवर्ती अस्पताल से कलवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि आदर्श मोटे का उपचार कर मध्यवर्ती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां मंडप में बिजली का तार लगाया गया था जिसे बाद में हटाया नहीं गया और उसी के चलते ये हादसा हुआ। संतोष झा- १० मई/२०२५/ईएमएस