मथुरा (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली संन्यास की घोष्णा के बाद आर्शीवाद लेने के लिए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे है। विराट और अनुष्का श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में करीब साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक वहां रहे। इस दौरान उन्होंने संत के प्रवचन सुने विराट और अनुष्का पहले भी यहां आते रहे हैं। वह संत से मिलने तीसरी बार पहुंचे हैं। इससे पहले वह चार जनवरी 2023 को भी संत से मिले थे। इसके बाद फिर इसी साल दस जनवरी को पहुंचे। विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। पूर्व में जब वि संत प्रेमानंद से मिले थे, तब उन्होंने पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकलें। तब संत प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास जारी रखें। विराट सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और फिर साढ़े नौ बजे वहां से निकले थे। केलिकुंज आश्रम से निकलने के बाद विराट बाराह घाट के निकट रहने वाले संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण से भी मिले। वह यहां भी पांच मिनट तक रहे और गुरु से आर्शीवाद लिया। गिरजा/ईएमएस 13 मई 2025