व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। ये 25,019 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में गिरावट और 16 में बढ़त देखने को मिली। बैंकिंग और आईटी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर्स मजबूती के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2 अंक 0.005 प्रतिशत नीचे 37,753 पर बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी 6 अंक चढक़र 2,626 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 108 अंक नीचे 23,345 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 13 अंक की गिरावट रही, ये 3,367 पर बंद हुआ। विनोद उपाध्याय / 16 मई, 2025