17-May-2025
...


जबलपुर, (ईएमएस)। आज केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी जी ने रांझी में मूक पशु-पक्षी हेतु पीने के पानी हेतु नाद एवं पक्षी के पानी एवं अन्न हेतु सकोरा एवं पक्षियों के भोजन हेतु भोजन पात्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि मूक पशु-पक्षियों की सेवा करना हमारा दायित्व है, मूक पशु-पक्षी जो बोल नहीं सकते, हमारा कर्तव्य है कि हम उनके भोजन एवं पानी की व्यवस्था करें। सकोरा भोजन पात्र एवं नाद उपलब्ध कराने हेतु परसराम मूलचंदानी एवं सचिन जैन सहारा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह कार्य करने के लिए मुख्य रूप से सचिन जैन सहारा, परसराम मूलचंदानी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, पुष्पराज सिंह, कैलाश रजक हेमराज सराठे, सुधीर बेन, आलोक मित्रा, बबलू लालपुरी, श्रीमती निशा, राजेश श्रीवास्तव एवं अन्य का सहयोग रहा। सुनील साहू / मोनिका / 17 मई 2025/ 06.00