राज्य
17-May-2025


शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने अपने निवास पर पत्रकारों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपने आपको असहाय बताया। उन्होंने शिवपुरी नगर पालिका को नरक पालिका बताकर अपने गुस्से का इजहार किया। विधायक देवेंद्र जैन का कहना था, यहां पर भारी भ्रष्टाचार है। कोई काम नहीं हो रहा है।अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए 2 साल में मुख्यमंत्री से 21 करोड रुपए स्वीकृत कराए।इसमें से 10 करोड रुपए नगर पालिका के पास आ चुके हैं। उसके बाद भी नगर पालिका में भारी भ्रष्टाचार के कारण शहर की हालत बद से बदतर है। विधायक देवेंद्र जैन का यह भी कहना था। राजस्व विभाग, खनिज विभाग और खाद्य विभाग में भारी भ्रष्टाचार है। पोषण आहार केदो में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। खाली ट्रक आते हैं। उनके माल की पूरी एंट्री कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। हर महीने करोड़ों रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार हो रहे है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, यदि भ्रष्टाचार के मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई। तो वह यह मामला विधानसभा में उठाएंगे। जरूरत पड़ने पर वह हाईकोर्ट की शरण में जाने पर विचार करेंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक अपनी ही सरकार से इस कदर नाराज हैं। समझा जा सकता है, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार किस तरीके से बढ़ रहा है। अधिकारी किस तरीके से बेलगाम हो रहे हैं। अधिकारी विधायकों की भी नहीं सुन रहे हैं। एसजे/ईएमएस/17/05/2025