18-May-2025


रांची(ईएमएस)। हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक रविवार को समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा प्रायोजित विवेकानंद स्कूल से रिंग रोड नयासराय तक सड़क चौड़ीकरण का विरोध किया जाएगा। पंकज शाहदेव ने कहा कि सरकार की मंशा विस्थापितों के हित में नहीं लग रही है, इसलिए सड़क चौड़ीकरण करने की बात कह लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विस्थापित पहले ही विस्थापित हो चुके हैं, उन्होंने सारी संपत्ति अपने राष्ट्र विकास के नाम पर सरकार को दे चुकी है। सरकार द्वारा पुनर्वासित ग्राम नयासराय में 10 डिसमिल का प्लॉट आवंटित किया गया है, उसे भी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर छीनने का प्रयास किया जा रहा है।इसका हम विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि सरकार किसी दूसरे विकल्प पर सोच और विस्थापितों के साथ अन्याय करना बंद करे। विस्थापित नेता कलाम आजाद ने कहा कि सरकार को पहले विस्थापितों के साथ बैठकर बात करनी होगी। किसी अन्य विकल्प पर विचार करते हुए सड़क चौड़ीकरण करना चाहिए। एक भी रैयत विस्थापित का मकान दूकान नही टूटना चाहिए। बैठक धीरंजय सहदेव, जयप्रकाश साहू, मनोज बैठा, अनिल महतो, अर्जुन महतो, कालीचरण लोहार, किशोर शाहदेव, दिलीप बैठा, रामेश्वर सिंह, विजय शाहदेव सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। कर्मवीर सिंह/18मई/25