--तिरंगा यात्रा में मौजूद जनप्रतिनिधि हाथरस (ईएमएस)। परेशन सिंदूर की सफलता पर शहर के चामड गेट से हाथरस विधानसभा की भारत शौर्य यात्रा का सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के नेतृत्व में शुभारंभ कर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। तिरंगा शौर्य यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, राष्ट्र भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और युवा हाथों में तिरंगा व तख्तियां लेकर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम करते हुए जोशीले अंदाज में दिखे। तिरंगा शौर्य यात्रा में अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान सांसद , भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी शामिल थे।यात्रा संयोजक भीकम सिंह चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।। इस मौके पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और हमारे जवानों की बहादुरी को नमन करते हुए आज अपनी कर्मभूमि हाथरस विधानसभा क्षेत्र में चावड़ गेट से शहीद स्मारक तक विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने का अवसर मिला है। युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों और बेहद उत्साह से लबरेज प्यारे बच्चों के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अनूठा पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में आए समस्त राष्ट्र भक्तों का मै आभार व्यक्त करती हूं।तिरंगा शौर्य यात्रा में महेंद्र सिंह आचार्य,नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, योगेश सेंगर, प्रमोद मदनावत, संजय सक्सेना, मोहन पंडित,कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, डॉली माहौर, कृष्ण पहलवान, रजत चौधरी, गौरव गगचोली, नीरेश सिंह, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, वासुदेव माहौर, नरेश ठाकुर, भोला चौधरी, डॉ. राजकुमार गुप्ता, संजीव अग्रवाल, महेश वर्मा, अंकित गौड, जोगिंदर सिंह ट्रांसपोर्ट, पवन सिकरवार, गोपाल सिंह चौहान, हरीश सेंगर, रमेश राजपूत, दिनेश शर्मा, जितेंद्र प्रधान, विशाल गुप्ता, विष्णु बघेल, मुकेश कौशिक, शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, मोहित उपाध्याय, अतुल चौधरी सभासद, सुरेश चौधरी सभासद, शुभम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, राकेश अनाड़ी, अमित भौतिका, दिनेश सिंह, रामहरी चाहर, मथुरा प्रसाद गौतम, प्रदीप सिंह, संतराज, सुनीता वर्मा, अरुण उपाध्याय, मनोज शर्मा, नानक चंद्र पचौरी, केदारनाथ ताऊ, मनोज अग्रवाल राया वाले, डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल थे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 22 मई 2025