22-May-2025
...


प्रदेश संगठन महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष तिरंगा यात्रा में हुए शामिल भोपाल (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने गुरूवार को गोविन्दपुरा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर संबोधित किया। इसी तरह भोपाल के उत्तर विधानसभा, मध्य विधानसभा, दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कई मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा उत्तर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में शामिल होकर संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विभिन्न मंडलो में, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति गोविन्दपुरा एवं मध्य विधानसभा में, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह मध्य विधानसभा में, महापौर मालती राय गोविन्दपुरा, उत्तर एवं मध्य विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। गोविन्दपुरा विधानसभा की तिरंगा यात्रा में प्रदेश शासन की मंत्री मती कृष्णा गौर, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थी। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक देश ने आजादी के लिए संघर्ष किया। हजारों की संख्या में वीर सपूत बलिदान हुए। 1857 के पहले भी देश कई युद्ध लड़े और अपने शौर्य और पराक्रम से जीते हैं। लेकिन सैकड़ों सालों के इतिहास में ऑपरेशन सिंदूर में सबसे कम समय में भारत ने दुश्मन को हराकर घुटने टेकने पर मजबूत किया है। पूरा देश सेना के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की रणनीति ही है कि चार दिन में ही आतंकवाद और उसके आकाओं को भारत ने सबक सिखा दिया। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया ने हमारी सेनाओं का पराक्रम देखा है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा उत्तर विधानसभा की तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की सेना की ईंट से ईंट बजा दी थी। भारत ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर मारा है, उससे हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अब नए दौर का शक्तिशाली भारत दिखाई दे रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया ने हमारी ताकत, एकजुटता और अत्याधुनिक हथियारों की शक्ति को देखा है। हमने एकजुट होकर विश्व को यह संदेश दिया कि दुश्मन कितना ही चालाक क्यों न हो हम अपनी एकता को अक्षुण्ण रखेंगे। भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेना ने जिस तरह पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा उससे हर भारतीय गौरवान्वित है। खेतों में किसान और सीमा पर जवान मुस्तैदी से अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए कार्य कर रहे हैं। रविन्द्र यति ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सेना की कार्रवाई से 4 दिन में ही घुटनों पर आ गया। यह भारतीय सेना और नेतृत्व का कमाल है। श्री यति ने कहा कि तिरंगा देश की सेनाओं के शौर्य, साहस, पराक्रम व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए निकाली जा रही है। यह यात्रा देश की एकता व संकल्प शक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में वीर जवानों की धर्मपत्नियों को सिंदूर, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। हजारों की संख्या में मातृशक्ति, एनसीसी कैडेटस और स्कूल छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। ईएमएस/22मई2025