राष्ट्रीय
30-May-2025
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। भाजपा के लिए नए अध्यक्ष का इंतजार काफी लंबा हो गया है। आम चुनाव के करीब 1 साल बीतने के बावजूद भाजपा को अब तक नया अध्यक्ष नहीं मिल सका है। हालांकि, खबरें थी कि अप्रैल या मई महीने में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस लेकर निर्णय नहीं लिया जा सका। हालांकि, अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में हो सकता है। इसका मतलब साफ है कि जून के आखिर तक बीजेपी को नया बॉस मिल जाएगा। फिलहाल जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 2020 से 2023 तक था। लेकिन कार्यकाल को लोकसभा चुनाव तक बढ़ाया गया। इसके बाद से लगातार अभी तक नड्डा का कार्यकाल बढ़ता रहा है। इसके बाद अब इसकी संभावना ज्यादा दिख रही है कि जल्दी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल पार्टी राज्यों में संगठन को लेकर चुनाव कर रही है। इसके बाद 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया शुरू कर सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के लिए अधिसूचना जारी करेगी। राज्यों में संगठन आत्मक चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होने है। भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम सुर्खियों में है। हालांकि इस बार भाजपा का जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा, उसके ऊपर 2029 आम चुनाव भी होगा। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव है जो भाजपा के लिए बेहद अहम है। इसके बाद पार्टी आगे किस तरीके की रणनीति बनाकर चलती है, यह भी देखने वाली बात होगी। आशीष/ईएमएस 30 मई 2025