महापौर, आयुक्त एंव स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य ने स्वच्छता दीदीयो का किया सम्मान राजनांदगांव (ईएमएस)। राज्य शासन के आदेशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती कार्यक्रम प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 21 मई से 31 मई 2025 तक हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी तारम्य में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा अहिल्या बाई की जीवनी पर आयोजित कार्यक्रम की अंतिम कडी में आज स्वच्छता दीदीयो का स्वास्थ्य परीक्षण कर महापौर श्री मधुसूदन के आतिथ्य में टॉउन हाल में स्वच्छता दीदीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद श्री सतीश साहू, श्री सेवक उईके व श्री कुलेश्वर ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह में महापौर श्री यादव ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती 31 मई 2025 को 300 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 21 मई से 31 मई तक विभिन्न गतिविधिया संचालित कर उनकी जयंती हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देवी अहिल्या बाई अपने जीवन मे संघर्ष कर कुशल प्रशासक बनी और अपने प्रशासक कार्यकाल में उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। इसी कारण उनके द्वारा किये गये कार्यो को महिलाओ को जानकारी देने उनकी जन्म जयंती से जोडा गया और शासन के निर्देशानुसार आज महिलाओ एवं स्वच्छता दीदीयों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदीया की मेहनत से ही शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित हो रहा है। सभी दीदीया अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वाहन कर महिलाओ को भी स्वच्छता से जोडे। टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में आज दोपहर 1 बजे से स्वच्छता दीदीयो का मेडिकल मोबाईल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महापौर श्री यादव उनसे मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन कर डॉक्टरो से चर्चा किए। स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात 3 बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महापौर सहित अतिथियो ने स्वच्छता दीदीयो को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में अमोद प्रमोद व खेलकूद के तहत स्वच्छता दीदीयों ने छत्तीसगढ के पारंपरिक खेल फुगडी का प्रदर्शन किए, खेल में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दीदीयों को अतिथियो द्वारा पुरूस्कृत किया गया। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री बग्गा ने कहा कि जिस प्रकार से विषम परिस्थिति में सत्ता की बागडोर संभाल देवी अहिल्या बाई होल्कर ने कुशल प्रशासक बन धार्मिक, ऐतिहासिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई, उसी प्रकार उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढावा देकर महिलाओ के हित में कार्य की। उन्हांेने कहा कि उन्ही के जन्म जयंती के अवसर पर आप लोगो का सम्मान किया जा रहा है, आप सभी स्वच्छता दीदीया देवी अहिल्या बाई के कार्यो का अनुसरण कर स्वच्छता में नया मुकाम हासिल करे। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती पर शासन निर्देशानुसार महिलाओ, स्वच्छता दीदीयो एवं जन प्रतिनिधियांे के सहयोग से जल स्त्रोत, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक स्थल में श्रम दान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया, साथ ही उनकी जीवनी पर चित्रकला प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी भी आयोजित की गयी और आज स्वच्छता दीदीयो का स्वास्थ्य परीक्षण व सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे ने किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारी व स्वच्छता दीदीया बडी संख्या में उपस्थित थी। ईएमएस/मोहने/ 30 मई 2025