03-Jun-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया के साथ मिलकर गुरु रंधावा ने अपने पहले स्वतंत्र एलबम विदआउट प्रेजुडिस को लॉन्च किया था। इसके बाद ही उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। बीते दिनों उन्होंने अपने फैंस के लिए इस एलबम का दूसरा आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो किथे वसदे ने यूट्यूब पर प्रीमियर किया, जो खूब चर्चा में है। इस गाने का निर्देशन हैरी सिंह और प्रीत सिंह ने किया है, जबकि गुरु रंधावा ने इसे अपनी आवाज़ दी है। गीत यंगवीर ने लिखा है और संगीत का काम मंदीप पंघाल ने किया है। एलबम के पहले वीडियो कतल ने भी खूब सफलता पाई है और अब यह ग्लोबल म्यूजिक चार्ट्स में अपनी जगह बना चुका है। यूट्यूब पर इसे अब तक 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसके बढ़ते लोकप्रियता का प्रमाण है। किथे वसदे ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने की पूरी उम्मीद जगा रहा है। गुरु रंधावा की दिल छू लेने वाली आवाज़, भावनात्मक अभिव्यक्ति और आकर्षक अंदाज़ ने इस गाने को जल्द ही चार्टबस्टर बनाने की संभावनाओं को बढ़ा दिया है। इसके अलावा, विदआउट प्रेजुडिस एलबम के नौ गाने अपनी-अपनी अलग थीम और स्टाइल के साथ श्रोताओं की प्लेलिस्ट में छाए हुए हैं। गुरु रंधावा की गायकी ने हर गीत में एक नया रंग और असर पैदा किया है, जो सुनने वालों को भावुक और उत्साहित दोनों करता है। एलबम की इस बड़ी सफलता के बीच, गुरु रंधावा अपने हालिया सिंगल वाइब की भी लोकप्रियता का आनंद ले रहे हैं। उनकी दमदार आवाज़, जुनून और सच्ची भावना ने हर ट्रैक को जीवंत बना दिया है। गुरु रंधावा न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय संगीत की सीमाओं को लगातार पार कर रहे हैं। अपनी कला और परफॉर्मेंस से वे खुद को एक सशक्त और प्रभावशाली कलाकार के रूप में स्थापित कर चुके हैं। सुदामा/ईएमएस 03 जून 2025