मारमारिस,(ईएमएस)। तुर्किये के भूमध्यसागर तट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। तट से सटे शहर मारमारिस में सोमवार देर रात भूकंप आया। जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किए वो डर कारण घर छोड़कर भागने लगे। कईयों ने जल्दबाजी में घर की बालकनी से छलांग लगा। इस भगदड़ में करीब 7 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरा घर हिल रहा है। तुर्किये में भूमध्यसागर से सटे तटीय शहर मारमारिस में सोमवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई है। भूकंप के कारण घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगे जिससे कम से कम सात लोग घायल हो गए। भूकंप के दौरान लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि सीलिंग में लगी लाइट जोर से हिल रही है। वीडियो बना रहा शख्स दहशत में है। तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ‘डिजास्टर एंड एमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी’ने कहा कि भूकंप का केंद्र भूमध्य सागर में था और यह देर रात दो बजकर 17 मिनट पर आया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रोड्स के ग्रीक द्वीप सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि घबराहट में लोग अपने घरों की खिड़कियों या बालकनियों से कूदने लगे जिसके कारण सात लोगों घायल हो गए। हालांकि किसी भी तरह की गंभीर क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। तुर्किये में 2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और देश के दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व के 11 प्रांतों में सैकड़ों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वीरेंद्र/ईएमएस/03जून2025