- गोयल ने पिछले तीन दिनों में बड़ी कंपनियों के सीईओ और मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं पेरिस (ईएमएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग के साथ आर्थिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक का मकसद भारतीय और सिंगापुरी व्यापार संबंधों को मजबूत करना है। मंत्री ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस के नेताओं और कारोबारियों से मिलने के लिए आधिकारिक यात्रा पर भी रवाना हुए हैं। गोयल ने पिछले तीन दिनों में बड़ी कंपनियों के सीईओ और मंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक फतिह बिरोल, नाइजीरिया के व्यापार मंत्री जुमोके ओडुवोले, फ्रांस के अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री एरिक लोम्बार्ड, वेलियो ग्रुप के सीईओ क्रिस्टोफ पेरिलाट और लोरियल ग्रुप के सीईओ निकोलस हिरोनिमस शामिल हैं। गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत में निवेश के अवसरों का भी अवलोकन किया। चर्चा में पोत परिवहन क्षेत्र को बड़ा महत्व दिया गया है। यह चर्चा महत्वपूर्ण है क्योंकि पोत परिवहन क्षेत्र व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है और इससे परिवहन लागत में कमी आएगी। इसे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। साथ ही भारत द्वारा पोत परिवहन क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले व्यापक अवसरों का भी विस्तारक अवलोकन किया गया। सरकार ने केंद्रीय बजट में भारत में पोत परिवहन क्षेत्र की क्षमता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन दिया है। बजट में समुद्री विकास कोष (एमडीएफ) की स्थापना का प्रस्ताव भी किया गया है। इससे समुद्री परिवहन संबंधित योजनाओं को सीधा सहायता प्राप्त होगी। सतीश मोरे/03जून ---