राष्ट्रीय
03-Jun-2025
...


अयोध्या,(ईएमएस)। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर में अब राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। भगवान राम की रामलला के स्वरुप की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी। वहीं अब 5 जून को भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 5 जून को ही गंगा दशहरा होगा। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में ही की जानी है। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भी भक्त दर्शन सुविधा कर सकेंगे। वहीं मंदिर प्रशासन ने अपील की है कि 5 जून को श्रद्धालु अयोध्या ना आएं। मौसम के कारण इस दौरान कोई खास कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। इस प्राण प्रतिष्ठा में किसी खास गणमान्य को भी नहीं बुलाया गया है। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग नियमित तौर से दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार के साथ परकोटे के बाकी छह मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उसमें गणेश, शिव, देवी भगवती, हनुमान, भगवान सूर्य, देवी अन्नपूर्णा और शेष अवतार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इन प्राण प्रतिष्ठा के लिए 3 जून से ही अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। इन अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी को आमंत्रित किया। सिराज/ईएमएस 03जून25