राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स का कॉल आया था। उसने दिल्ली की सीएम को जान से मारने की धमकी दी। देर रात गाजियाबाद पुलिस से दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।