राष्ट्रीय
08-Jun-2025


चंद्रपुर(ईएमएस)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर के वीसापुर टोल नाके पर रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। जहां बिना टोल चुकाए जा रहे टाटा एस गाड़ी चालक से टोल कर्मचारी ने टोल मांगा तो चालक ने सीधे टोल कर्मचारी पर ही गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। जानकारी के अनुसार रात को करीब 1 बजे बल्लारशाह से चंद्रपुर की ओर से आ रही टाटा एस गाड़ी ने टोल बचाने के चक्कर में लाइन क्रॉस कर दी। इस दौरान टोल के एक कर्मचारी ने चालक को रुकने को कहा तो उसने गाड़ी न रोकते हुए, कर्मचारी के ऊपर चढ़ा दी। जिससे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। विनोद उपाध्याय / 08 जून, 2025