क्षेत्रीय
09-Jun-2025


रायगढ़(ईएमएस)। जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की शर्मनाक घटना ने पूरे देश में आक्रोश फैलाया है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबासाहेब का अपमान असामाजिक तत्वों की गंदी मानसिकता को उजागर करता है। सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया कि दलितों और संविधान के प्रतीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में वह क्यों असफल रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना उस विचारधारा का प्रतीक है जो समता और न्याय के सिद्धांतों को दबाने का प्रयास करती है। टीएस सिंहदेव ने कहा, बाबासाहेब ने संविधान के जरिए देश को एकता और समानता का रास्ता दिखाया, लेकिन वर्तमान शासन में ऐसी घटनाएं संविधान के मूल्यों पर चोट पहुंचाने वाली हैं। दोषियों को कड़ी सजा मिले और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। सत्यप्रकाश(ईएमएस)09 जून 2025