क्षेत्रीय
12-Jun-2025
...


बड़े तालाब के भदभदा बांध क्षेत्र में झील संरक्षण प्रकोष्ठ के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने अधीनस्थों के साथ वृद्ध महिला की बचाई जान, नजदीकी अस्पताल पहुंचाया भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम, भोपाल के अमले की तत्परता और कर्तव्य परायणता के कारण भदभदा डेम क्षेत्र में डूब रही वृद्ध महिला की जान बच गई। दरअसल निगम के झील संरक्षण प्रकोष्ठ के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी संदीप सिंह ठाकुर गुरूवार को प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे के मध्य बड़ी झील के भदभदा बांध क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे तभी एक वृद्ध महिला को पानी में डूबते हुए देखा जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए झील की सफाई कार्य हेतु तैनात अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सूचना देकर तत्काल महिला की जान बचाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम अमले ने तत्परतापूर्वक महिला को पानी से सकुशल बाहर निकाला और झील सफाई कार्य में संलग्न मशीन पर बिठाया और कमला नगर थाने एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और वृद्ध महिला को नजदीक के शासकीय अस्पताल भेजा।