लेख
13-Jun-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, आषाढ़ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय अस्त, पश्चिमे शुक्रोदय पूर्वे तिथी तीज, शनिवार उ.षा. नक्षत्रे, शुभ योगे, गर करणे, मकर की चंद्रमा, भद्रा 22/25 श्री गणेश चौथ व्रत, चंद्रोदय रात्रि 9/36 तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम व्यापारी, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपाल, उत्तम कार्यकर्ता, लेखक-लेखापाल, लिपिक, वैâश्यिर, प्रबंधक तथा उद्योगपति, राजनेता, विधायक, मंत्री होगा। मेष राशि :- कार्य-कुशलता एवं समृद्धि के योग फलप्रद होंगे, रुके कार्य बन जायेंगे। वृष राशि :- कार्य तत्परता से लाभ एवं इष्ट मित्र सुखवर्धक अवश्य ही होंगे। मिथुन राशि :- व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि, कार्यकुशलता से संतोष, बिगड़े कार्य बनेंगे। कर्क राशि :- सोच-समझकर शांति बनाये रखें अन्यथा कुछ विभ्रम, विकार, क्लेश होगा। सिंह राशि :- समय की अनुकूलता से विशेष कार्य की वृद्धि करें, लेनदेन मध्यम होगा। कन्या राशि :- मानसिक विभ्रम, किसी अरोप में फंस सकते हैं, अर्थ के कार्य बन जायेंगे। तुला राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनेंगे तथा कार्य संतोष होगा। वृश्चिक राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, योजनाएं फलीभूत अवश्य ही होंगी। धनु राशि :- सफलता के साधन जुटायें, धन लाभ, आचानक सफलता का हर्ष होगा। मकर राशि :- आरोप व क्लेश, असमंजस, धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हो, स्त्री शरीर कष्ट, चिन्ता असमंजस में रखें। मीन राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहें, दैनिक कार्यगति में अनुकूलता आयेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका