अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी लंदन से आज सुबह गांधीनगर पहुंच चुके हैं| विजय रूपाणी की पत्नी अंजली रूपाणी और बेटी राधिका कल शुक्रवार को ही लंदन से गुजरात आ गए थे| आज सुबह उनके बेटे ऋषभ भी गुजरात आ गए हैं| बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन हो गया था| फिलहाल विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया चल रही है। यदि आवश्यक हुआ तो ऋषभ रूपाणी का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि स्व. विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हो पाया है। जरूरत पड़ने पर विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा। विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा, जिसे लेकर राजकोट में तैयारियां की जा रही हैं| विजय रूपाणी के निधन से राजकोट में शोक का माहौल है और आज आधा दिन के लिए रोजगार-धंधा बंद रहा| चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा राजकोट बंद का ऐलान करते हुए सभी से इसमें शामिल होने की अपील की गई थी| जिससे आज राजकोट में सभी स्कूलें बंद रख विजय रूपाणी को श्रद्धाजंलि दी गई| सतीश/14 जून