16-Jun-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय एमटीएच अस्पताल का निरीक्षण राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डा. अर्चना मजूमदार ने किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर महिलाओं से उन्हें मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त करते वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी लेते अस्पताल के डाक्टरों से पूछा कि गर्भवती महिला को क्या समस्या रहती है और उसका निराकरण कैसे किया जाता है। इस दौरान उनके साथ डीन डा. अरविंद घनघोरिया, डा. रामू ठाकुर आदि मौजूद रहे। आनन्द पुरोहित/ 16 जून 2025