दुबई (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल 30 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये टूर्नामेंट इस साल 30 सितंबर से भारत में शुरुह होगा हालांकि इसमें पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। दोनो देशों के बीच तनाव को देखते हुए ही हाईब्रिड मॉडल रखा गया है। इसमें मेजबान भारतीय टीम श्रीलंका से पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 30 सितंबर को खेलेगी। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा। इसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं फाइनल 2 नवंबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया इसमें पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से खेलेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। इसमें भारत और पाक के बीच मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। इस टूर्नोंमें में भारत में होने वाले मैच बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर और विशाखापत्तनम जबकि श्रीलंका में होने वाले मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। ये सभी मैच दोपहर 3 बजे से होंगे। टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है : मंगलवार, 30 सितंबर - भारत बनाम श्रीलंका - बेंगलुरु बुधवार, 1 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - इंदौर गुरुवार, 2 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - कोलंबो शुक्रवार, 3 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - बेंगलुरु शनिवार, 4 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - कोलंबो रविवार, 5 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो सोमवार, 6 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - इंदौर मंगलवार, 7 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी बुधवार, 8 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो गुरुवार, 9 अक्टूबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - विजाग शुक्रवार, 10 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - विजाग शनिवार, 11 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी रविवार, 12 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - विजाग सोमवार, 13 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - विजाग मंगलवार, 14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो बुधवार, 15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो गुरुवार, 16 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - विजाग शुक्रवार, 17 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो शनिवार, 18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो रविवार, 19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर सोमवार, 20 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - कोलंबो मंगलवार, 21 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - कोलंबो बुधवार, 22 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर गुरुवार, 23 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी शुक्रवार, 24 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - कोलंबो शनिवार, 25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - इंदौर रविवार, 26 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी रविवार, 26 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश - बेंगलुरु बुधवार, 29 अक्टूबर - सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी/कोलंबो गुरुवार, 30 अक्टूबर - सेमीफाइनल 2 - बेंगलुरु रविवार, 2 नवंबर - फाइनल - कोलंबो/बेंगलुरु गिरजा/ईएमएस 16जून 2025
processing please wait...