“विकसित भारत संकल्प सभा” में गूंजा “संकल्प से सिद्धि” का उद्घोष * नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन की रही उपस्थिति कोरबा (ईएमएस) “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर केंद्रित “संकल्प से सिद्धि” के 11 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत नगर चौपाल का भव्य आयोजन ग्राम छुरी 1 शक्ति केंद्र एवं छुरी 2 शक्ति केंद्र में किया गया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन रहीं, जिनकी गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन (छुरीकला), नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, “संकल्प से सिद्धि” तक कार्यक्रम के सह संयोजक डेक्रांत देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता चुन्नीलाल देवांगन, महेंद्र राजपूत, कृष्ण अग्रवाल, उमेद देवांगन, श्रीमती शकुंतला गोंड, श्रीमती संगीता यादव, कामता देवांगन, श्यामी साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में महिला शक्ति की उत्साहजनक सहभागिता देखी गई। श्रीमती वर्षा देवांगन, श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव, लता, द्विज बाई सहित अनेक महिलाओं ने संकल्प सभा में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बीते 11 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करते सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अमृतकाल भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का संकल्प काल है, और प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प को सिद्ध करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। नगर चौपाल में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठजनों एवं महिला शक्तियों की भागीदारी रही। पूरे आयोजन का उद्देश्य जन संवाद के माध्यम से लोगों को देश के विकास कार्यों से जोड़ना और भविष्य की दिशा तय करना था। 17 जून / मित्तल