राज्य
17-Jun-2025


फोटोः02-आकाशवाणी केंद्र परिसर गौशाला का निरीक्षण करते सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग अलीगढ़ (ईएमएस)। सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग दीपक गोयल द्वारा मंगलवार को अनूपशहर रोड स्थिल आकाशवाणी केंद्र परिसर में संचालित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परिसर में लगभग 680 गौवंश संरक्षित पाए गए, सभी गौवंश स्वस्थ थे। खुला जंगल एवं चारों तरफ हरियाली देखकर सदस्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सुझाव दिया गया कि इस गौआश्रय स्थल को पर्यटन के उद्देश्य से गौवंश सफारी के रूप में विकसित किया जाये। पशु चिकित्साधिकारी छेरत द्वारा अवगत कराया गया कि गौआश्रय स्थल का परिसर भारत सरकार की सम्पत्ति होने के कारण कोई भी निमार्ण कार्य कराया जाना सम्भव नहीं है। सदस्य ने यह भी निर्देश दिये गये कि परिसर बडा होने एवं गौवंश का स्वास्थ्य अच्छा होने के कारण यहां अधिक से अधिक गौवंशों संरक्षित कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोबर से गौ काष्ठ एवं जैविक खाद बनाकर गौआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि गौआश्रय स्थलों में सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी की जा सके। इस दौरान उन्होंने गाय को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा भी की। ईएमएस/ धर्मेन्द्र जाट/ 17 जून 10125