लेख
18-Jun-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, आषाढ़ कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु अस्त, शुक्रोदय, पूर्वे तिथी, अष्टमी, गुरुवासरे, उ.भाद्र पद नक्षत्रे, सौभाग्य योगे, कौलव करणे, मीन की चंद्रमा, शीतलाष्टमी, मूल प्रारंभ रात्रि 8/18 लघु वृक्षारोपण हल प्रवाहन तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्योगपति तथा जंगल का ठेकेदार तथा आरा मशीन वाला, व्यक्तित्व वाला, ठेकेदारीकरने वाला इंजीनियर होगा| मेष :- इष्ट मित्रों से लाभ होगा, भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी तथा रुके कार्य बन जायेंगे| वृष :- अपनों से तनाव, प्रत्येक कार्य में बाधा, लाभकारी योजना हाथ से निकल जायेगी| मिथुन :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, तथा कार्य वृत्ति में सुधार होगा, रुके कार्य बनेंगे| कर्क :- कार्य योजना फलीभूत होगी, दैनिक सफलता के कार्य संभव होंगे तथा तनाव से बचें रहे| सिंह :-इष्ट मित्रों से सुख वर्धक हो, मनोबल उत्साह वर्धक बना ही रहेगा, कार्य गति में सुधार होगा| कन्या :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, दैनिक व्यवसाय में सुधार होगा, चिन्ता मुक्त होगे| तुला :- आर्थिक योजना सफल होगी, समय पर सोचे कार्य बने तथा किसी के धोखे से बचेंगे| वृश्चिक :- दूसरों के कार्य में भटकना पड़ेगा, समय को बचाकर चलने से लाभ अवश्य ही होगा| धनु :- दैनिक कार्य गति में सुधार , कार्य योजना फलीभूत होगी, कार्य का ध्यान रखे| मकर :- किसी का कार्य बनने से संतोष, चिन्ता निवृत्ति व्यावसायिक स्थिति में सुधार अवश्य होगा| कुम्भ :- स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक बैचेनी, उदर विकार, विद्या बाधा, कार्य बाधा अवश्य ही होगी| मीन :- भाग्य का सितारा प्रबल होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, मित्रों का सहयोग अवश्य मिलेगा| पीएल गौतमाचार्य // मोनिका