राष्ट्रीय
20-Jun-2025


मथुरा(ईएमएस)। मथुरा में बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास बनाए जाने का विरोध जारी है। मंदिर के गोस्वामी से लेकर व्यापारी तक एक साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने हेमा मालिनी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला सांसद पर धिक्कार है, जो महिलाओं की पीड़ा नहीं समझ रहीं। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि हम लोग इस प्रयास को किसी भी कीमत पर नहीं सफल होने देंगे। भले ही हमें अपने प्राण न्यौछावर करने पड़ें। हम अपने बिहारी जी और वृंदावन को नहीं छोड़ेंगे। सरकार हमारे ठाकुर जी को ले रही है। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने कॉरिडोर हाय-हाय, मंदिर का पैसा खाना है, कॉरिडोर बहाना है... प्रशासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी...कॉरिडोर बनाने वालों का नाश हो। जैसे नारे भी लगाए। विनोद उपाध्याय / 20 जून, 2025