बिलासपुर (ईएमएस)। सकरी पुलिस ने खिडक़ी के रास्ते घर में घुसकर पीडि़ता के साथ गंदा करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी राजेश सोनवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 331(4) के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी अटल आवास सकरी का रहने वाला है। सकरी पुलिस के अनुसार 22 जून को थाना पहुंचकर पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पीडि़ता ने बताया कि अपने बच्चे के साथ घर में से रही थी। रात्रि डेढ़ बजे के बाद खिडक़ी रास्ते घर में आरोपी राजेश सोनवानी दाखिल हुआ। और उसने बुरी नियत से शरीर के साथ छेड़छाड़ किया। अंधेरा होने के कारण पहले तो कुछ समझ में नहीं आया।लगातार छेड़छाड़ से डर गयी। इसी दौरान मोबाईल का टार्च जलाकर देखा तो सामने आरोपी राजेश सोनवानी खड़ा मिला। और तत्काल फरार हो गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी को तत्काल गिरफतार किया गया। पूछताछ के दौारन आरोपी ने जुर्म कबूल किया और बताया कि अटल आवास में रहता है। पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 24 जून 2025