ग्वालियर ( ईएमएस ) नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निगम मुख्यालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निगम मुख्यालय में पीएचई, टेंडर सेल, कंट्रोल रूम आदि कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ सफाई देखी तथा सभी कर्मचारियों सार्थक एप से हाजिरी लग रही या नहीं यह भी देखा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी द्वारा 6 दिन से सार्थक एप पर हाजिरी नहीं लगाने पर उसका वेतन काटने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही सभी को प्रतिदिन समय पर आने एवं सार्थक एप पर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निगम मुख्यालय की नियमित रूप से साफ सफाई के लिए स्वास्थ्य अधिकारी पूर्व को निर्देशित किया।