क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | अमृत हरित महा अभियान के तहत शहर हरा भरा रहे इसके लिए नगर निगम द्वारा शहर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत सागर ताल से चार शहर का नाका तक डिवाइडर पर चम्पा एवं कनेर प्रजाति के लगभग 400 पौधों का रोपण किया गया।