अंतर्राष्ट्रीय
26-Jun-2025


मेक्सिको सिटी(ईएमएस)। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उस वक्त लोग इरापुआतो में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सडक़ पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने देते हुए कहा कि मरने वालों में से 11 की पहचान हो चुकी है। इनमें 8 पुरुष, 2 महिलाएं और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है। सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोगों के जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनी गई। विनोद उपाध्याय / 26 जून, 2025