राष्ट्रीय
27-Jun-2025


वाराणसी (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के संविधान को धर्म निरपेक्षता और समाजवाद शब्द की जरूरत नहीं है। ये दोनों शब्दों को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में बाद में अपने फायदे के लिए इसे जोड़ दिया गया, जबकि इसकी जरूरत नहीं थी। भारत की संस्कृति का इससे कोई संबंध नहीं है। आपातकाल विषय को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे शिवराज सिंह ने कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को संगठन द्वारा तय आपातकालीन कार्यक्रम के तहत काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया। जितेन्द्र 27 जून 2025