शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु अस्त, पश्चिमी शुक्रोदय, पूर्वे तिथी, चौथ, रविवासरे, अश्लेषा नक्षत्रे, वल योगे, विव करणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 15/22 वृक्षारोपण, व्यापार मुर्हूत, रिक्ता दोष तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधितक्ता, शासक-प्रशासक, उद्योगपति, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, साधु-महात्मा, मठ-मंदिर बनाने वाला, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, प्रबंधक, बैंक कर्मचारी होगा। मेष :- संसारिक धन की प्राप्ति, स्त्री सुख तथा कल्याणकारी कार्य बनेंगे, समाचार प्राप्त होगा। वृष :- अचानक संतान को श्रेष्ठ लाभ होगा, रोगों की वृद्धि से समय का लाभ लवें। मिथुन :- व्यर्थ की दौड़धूप होगा, संतान कष्ट होगा तथा शत्रु पराजित होंगे। कर्क :- वाहन से मानकिस कष्ट, व्यय, तनाव से मानसिक पीड़ा अवश्य ही होगा। सिंह :- जमीन-जायजाद तथा संतान से सुख की प्राप्ति होगी, योजना गुप्त रखें। कन्या :- यश, सुख की प्राप्ति होगी, संतान के कार्यों में यश प्राप्त होगा, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे। तुला :- मित्र व सहयोगियों से लाभ होगा, रोजगार का प्रस्ताव प्राप्त होगा, अर्थ व्यवस्था बिगड़ेगी। वृश्चिक :- अभिष्ट सिद्धी की प्राप्ति होगी, अधिकार प्राप्त होगा किन्तु खर्च से मन बेचैन रहेगा। धनु :- नये निर्माण की योजना पर धन व्यय होगा किन्तु लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा। मकर :- व्यापार से आय का लाभ बराबर बना रहेगा तथा नवीन कार्य योजना की प्राप्ति होगी। कुम्भ :- अचानक कार्य लाभ होगा परंतु नई समस्या तत्काल ही खड़ी हो जायेगी। मीन :- नये कार्यों में में खर्च बढ़े, यात्रा, व्यापार से लाभ अवश्य ही होगा, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका