क्षेत्रीय
28-Jun-2025
...


- पति को रंगे हाथ पकड़ा था गर्लफ्रेंड के साथ - पति ने पत्नि से की मारपीट, मामला दर्ज भोपाल(ईएमएस)। शादी के 16 साल बीत जाने के बाद पति का अन्य महिला के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर शुरु हो गया। इसकी जानकारी लगने पर पत्नि ने पहले तो उसे समझाइश दी, बाद में पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़कर पत्नी ने बीच सड़क पर ही हंगामा कर दिया। इससे गुस्साये पति ने पत्नी के सथ मारपीट करने के साथ ही पत्नी से तलाक लेने की बात कही। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार चिकलोद रोड में रहने वाली फरहा पति इरफान खान (35) ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी शादी साल 2009 में इरफान से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है, तीनो बच्चे स्कूल में पढ़ते है। करीब चार महीने पत्नि को भनक लगी की पति इमरान की किसी महिला से नजदीकियां हो गई है। जब उसने पति से इस संबध में बातचीत की तब उसने कहा की वह महिला केवल उसकी दोस्त है। उस समय पत्नि ने उसे चेतावनी देते हुए कहा था की ऐसा कुछ हुआ तो ठीक नहीं होगा। सूत्रो के अनुसार शक के चलते पत्नि ने पति को वॉच करना शुरु किया, इस बीच उसे मोबाइल से काफी कुछ मिल गया । पति ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम गलत तरीके से सेव भी कर रखा था। चार महीने के दौरान पति की करतूत के काफी सबूत उसके हाथ लग गये। चार दिन पहले उसने पति से एक बार फिर बातचीत कर उसकी गर्लफ्रेंड का नाम लेकर पूछा तब पति पहले तो सकपका गया और महिला को अपना सामान्य दोस्त बताया। दो दिन पहले इसी बात को लेकर उनके बीच एक बार फिर विवाद हो गया। गुस्साया पति घर से कार लेकर चला गया। वहीं पत्नि पति के पीछे बच्चे को लेकर पहुंची। पीछा करते हुए पत्नि एमजीएम स्कूल के पास अशोका गार्डन तक पहुंच गई। इस दौरान पति इमरान रात करीब 10 बजे अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर के पास एमजीएम स्कूल के नजदीक गर्लफ्रेंड के साथ नजर आया। पत्नि ने इमरान का जमकर विरोध करते हुए कार की चाबी निकाल ली। पत्नि ने घटनाक्रम का वीडियो बनाने के साथ ही पति की पोल खोलते हुए गर्लफ्रेंड की भी लू उतार दी। बाद में पीड़िता अपने घर आ गई। आरोप है कि उसके पीछे घर आये पति ने गर्लफ्रेंड के साथ हुए व्यवहार को लेकर उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए तलाक देने की धमकी दी। बाद में थाने पहुचीं पीड़ित पत्नि की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जुनेद / 28 जून