राज्य
28-Jun-2025


इन्दौर (ईएमएस) महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज इन्दौर नगर निगम वार्ड क्रमांक 43 में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान महापौर ने चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा व स्थानीय आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर ने स्थानीय रहवासियों के साथ चाय पर चर्चा कर शासन व निगम की संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पार्षद दिनेश सोनगरा, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, झोन अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाटीदार, वार्ड अध्यक्ष दीपक बछेड़, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आनन्द पुरोहित/ 28 जून 2025