- शादी का झांसा देकर पति से अलग कराया, लिव इन में रख किया शारीरिक शोषण - अब इंकार कर घर से निकाला भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की जहांगीराबाद पुलिस ने 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त और पीड़िता के लिवइन पार्टनर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। विवाहित पीड़िता के घर उसके पति के दोस्त का आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और आरोपी ने मौका पाकर 6 मई 2022 को पहली बार विवाहिता के साथ उसी के घर में शारीरिक संबंध बना डाले। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर पति से अलग होने की बात कही। बाद में आरोपी ने उसे करीब ढाई साल तक गौतम नगर थाना इलाके में लिवइन में रख लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते समय जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर डाली। जहॉगिराबाद थाना पुलिस के अनुसार पीड़ता ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरेलू महिला है, और साल 2022 तक इलाके में ही रहती थी। उसका पति ड्राइवरी का काम करता था। पति का दोस्त शरीफ कुरैशी भी ड्राइवरी करता है, और उसका पीड़िता के घर आना जाना लगा रहता था। अक्सर आने के कारण उसने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई और 6 मई 2022 को महिला के घर में अकेला होने पर पहली बार जहांगीराबाद स्थित उसके घर में दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने महिला को बहलाकर उसके पति से अलग करते हुए अपने साथ गौतम नगर इलाके में किराए के कमरे में लिवइन में रख लिया। इस दौरान शरीफ लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि काफी समय बीत जाने पर जब उसने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। अधिक दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने उसके खिलाफ गौतम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन की जांच के बाद गौतम नगर पुलिस ने जीरो पर रेप का मामला कायम कर केस डायरी को जहांगीराबाद पुलिस को भेज दी, जहां असल कायमी कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। जुनेद / 29 जून