क्षेत्रीय
30-Jun-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके के चित्रकूट नगर भानपुर में बीती अलसुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर मेन रोड पर लगे बिजली के खंबे से टकरा गई। हादसे में कार चालक एडवोकेट की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पानी की फुहार बरस रही थी, जिस कारण कार के ग्लास में अंदर से फॉग जम चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूट फेस-2 भानपुर में रहने वाले चेतन ठाकुर पुत्र स्व. रतन सिंह (29) पेशे से वकील थे, और जिला अदालत में प्रेक्टिस करते थे। एडवोकेट चेतन दो बहनों का इकलौता भाई था, दोनों बहने विवाहित हैं। उनके पिता रेलवे में नौकरी करते थे, पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है, उनकी मौत के बाद मां को रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। चेतन अपनी मां के साथ रह रहा थे। इन दिनो परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। बीते दिन तडक़े करीब साढ़े चार बजे वह अपनी कार से नादरा बस स्टेण्ड होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में छोला थाना के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियत्रिंत होकर मेन रोड के किनारे लगे बिजली के खंबे से टकरा गई। घटना में चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने उनके मोबाइल से पहचान जुटाते हुए परिवार वालो से संपर्क कर हादसे की जानकार दी। हादसे के बाद चेतन को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपं दिया गया है। जॉच टीम का अुनमान है की पानी बरसने के कारण कार के ग्लास में फॉग जम गया था। जिससे तेज स्पीड से कार चला रहे चेतन सड़क को सही से नहीं देख सके। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 30 जून