8 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भगवत गीता भेंट करते हुए सम्मानित किया गया उज्जैन (ईएमएस)। नगर निगम परिवार में अपना सेवाकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का नगर निगम द्वारा सेवानिवृत सम्मान समारोह सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में गरिमामय रूप से आयोजित करते हुए सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों का शाल, श्रीफल, भगवत गीता, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला भेंट करते हुए सम्मान किया गया एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी सुरेश डागर सहायक वर्ग 2 लेखा विभाग, दिनेश गुर्जर सहायक राजस्व निरीक्षक संपत्ति कर जोन क्रमांक 4, परमानंद रघुनाथ स्वास्थ्य विभाग, अब्दुल हमीद पिता आदम सफाई संरक्षक, सागर बाई पति लड्डू सफाई संरक्षक, भागीरथ पिता घासीराम पंप अटेंडेट पीएचई विभाग, रमेश पिता बृजलाल पंप अटेंडेंट पीएचई विभाग, श्रीमती सुशीला बाई पति मानसिंह पीएचई विभाग के सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, अपर आयुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, रविकांत मगरदे, घनश्याम मेचार, प्रवीण मुकाती, पवन कुमार फुलफकीर, संपत्ति कर विभाग के अधिकारी सुनील जैन, कर्मचारी संघ से डॉ पवन व्यास, नितिन मुसले, रमेश रघुवंशी एवं नगर निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहें ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 30 जून 2025