लेख
02-Jul-2025
...


3 सितंबर 1964 को मथुरा में जन्में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वाणिज्य और कानून में जेएच गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से स्नातक हैं। उन्हें संगठन निष्ठा, राजनीति और समाजसेवा के संस्कार अपने पिता विजय कुमार खंडेलवाल से विरासत में मिले। हेमंत खंडेलवाल को बैतूल में ‘विकास पुरुष’ कहा जाता है। विधायक रहते हुए उन्होंने कभी सुरक्षा गार्ड नहीं रखा। न ही गाड़ी पर नाम पट्टिका लगाई, सरकारी आवास लिया। वे हमेशा सादगी और सादा जीवन, उच्च विचार के मूल्यों पर चलते रहे। आज भी देर रात आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी समस्या सुलझाते हैं। उन्होंने कदापि अपने आपको एक नेता नहीं अपितु कार्यकर्ता के तौर पर माना। यथेष्ट, उनको करीब से जानने वाले उन्हें राजनीति के संत और जनसरोकार के प्रतिक मानते हैं। स्तुत्य, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक, राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रेरक विजय कुमार खंडेलवाल भाजपा से बैतूल सांसद रह चुके हैं। हेमंत खंडेलवाल अपने पिता के समय से ही जनसेवा के लिए समर्पित रहे। पिता के निधन से बैतूल लोकसभा सीट खाली हो गई। इस दौरान हुए उपचुनाव 2007 में भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा और वे लोकसभा पहुंचे। इसके बाद 2010 से 2013 तक बैतूल के जिलाध्यक्ष रहे। 2013 से 2018 तक बैतूल से विधायक निर्वाचित हुए । 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे। 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता का प्रभार मिला। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 जिलों के समन्वय प्रभारी बनाए गए। 2023 बैतूल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए। वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। कर्तव्य निष्ठा, संगठन की गहरी समझ रखने वाले गंभीर व्यक्तित्व के धनी हेमंत खंडेलवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और किसानों के मुद्दों पर वे हमेशा मुखर और सक्रिय रहे हैं। उनके प्रयासों से बैतूल में कई विकास योजनाएं क्रियान्वित की गईं, जिनका आमजन को सीधा लाभ मिला है। ऐसे अभूतपूर्व जनसेवा से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। साथ ही प्रदेश एवं भाजपा के सभी जिला कार्यालय निर्माण संबंधी डिजाइन, निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को बखूबी देखते रहे। शायद प्रदेश में सबसे अच्छा डिजिटल और सटीक आंकड़ों या संपर्क के मामले में उनका स्वयं का कार्यालय है। जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं तक उनका सीधा संवाद उन्हें आम आदमी का खास मनाता है। वस्तुत: आज के दौर में शुचिता की राजनीति ऐसी अनूठी मिसाल दुर्लभ है। संवाहक हेमंत खंडेलवाल जनसरोकारी जनप्रतिनिधि के साथ कुशल संगठक की निर्णायक भूमिका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व को संगठन ही सेवा और सेवा ही समर्पण के भाव से अक्षरशः निर्वहन करेंगे। तभी तो राजनीति के प्रतिस्पर्धा के समय में भाजपा जैसे 14 करोड़ प्राथमिक सदस्य वाली दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जो हेमंत खंडेलवाल के समर्पण और जनसेवा पर अपनी मुहर लगाता है। निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में सबका साथ, सबका विश्वास, सबके प्रयास से अर्जित करेंगी। अभिभूत आपके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने से पार्टी में काम कर रहे हे आम कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाएगा कि आज हम जो संगठन और जन सेवा कर रहें हैं उसका परिणाम अवश्य सम्मानित होता है जो आपके नव दायित्व से परिलक्षित होता है। ( पत्रकार व लेखक, स्तंभकार) (यह लेखक के व्य‎‎‎क्तिगत ‎विचार हैं इससे संपादक का सहमत होना अ‎निवार्य नहीं है) .../ 2 जुलाई /2025