राज्य
04-Jul-2025


इन्दौर (ईएमएस) आज तक 5 बजे के करीब द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक जवान ने खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी थाना पुलिस के अनुसार घटना दिग्विजय मल्टी की है, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था। इससे पहले वह सराफा थाने में पदस्थ था। परिवार में उसके पिता हैं और उसकी शादी हो चुकी है। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अनुराग को ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनन्द पुरोहित/ 04 जुलाई 2025