अंतर्राष्ट्रीय
04-Jul-2025


रोम(ईएमएस)। इटली की राजधानी रोम के एक पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में भीषण ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद आग का एक बड़ा गोला आसमान में दिखाई दिया। यह ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 8 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक मलबा बिखर गया। यहां एक के बाद एक दो ब्लास्ट हुए हैं। पहले विस्फोट से पहले गैस की गंध आ रही थी। इसके बाद दूसरा ब्लास्ट हुआ और आग का एक बड़ा गोला आसमान में छा गया। ब्लास्ट के बाद लोगों को घरों से निकाला गया है। इसके अलावा सभी वाहन चालकों को भी हटाया गया है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम के मेयर से बात की हैं। घटना स्थल के पास ही एक स्कूल था। हादसे के बाद 15 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। विनोद उपाध्याय / 04 जुलाई, 2025