राज्य
05-Jul-2025


कोरबा (ईएमएस) नगर निगम क्षेत्र में बारिश की वजह से जल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। दर्री बराज से मटमैला पानी आने के कारण साफ करने में समय लग रहा है। शुक्रवार को कोसाबाड़ी और बालको जोन में सुबह जल आपूर्ति नहीं हो पाई। बिजली बंद होने के कारण टंकियां भी नहीं भर पाई थी। शाम को पश्चिम क्षेत्र के 25 से अधिक वार्डों में पानी आपूर्ति प्रभावित रही। नगर निगम के 67 वार्डों में कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाती है। ट्रीटमेंट प्लांट में दर्री बराज से नहर के माध्यम से पानी आता है। इसके लिए पंप भी लगाए गए हैं। बारिश की वजह से पानी अभी मटमैला आ रहा है। इसे साफ करने में ही अधिक समय लग रहा है। फिल्टर नहीं होने के कारण ही पानी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ट्रीटमेंट प्लांट से पहले कोरबा और टी.पी. नगर क्षेत्र में पानी आपूर्ति होती है। इसके बाद कोसाबाड़ी और बालको क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। मौसम खराब होने के कारण भी बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसके कारण ही पानी फिल्टर नहीं हो पाया। इसके बाद टंकियों में भरने की समस्या आई। जिसके कारण कई क्षेत्रों में दोपहर में कुछ देर के लिए पानी आपूर्ति हो सकी। दर्री, जमनीपाली क्षेत्र में भी शाम को पानी आपूर्ति प्रभावित रही है। निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि टंकियों को भरने के बाद पानी आपूर्ति की गई है। 05 जुलाई / मित्तल