06-Jul-2025


भाजपा भिलाई-3 मंडल के इस आयोजन में शामिल हुए एमएलए कोर्सेवाड़ा भिलाई (ईएमएस)। भाजपा के भिलाई-3 मंडल द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एकता नगर मुक्तिधाम से इंजीनियरिंग पार्क के लिए गुजरने वाली सडक़ पर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के किसी कारण से नहीं आने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल को मुख्य आतिथ्य सौंपा गया। अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने की। विशेष अतिथि के रूप प्रेमलाल साहू, उपकार चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष वरूण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, पूर्व महापौर श्रीमती चन्द्रकांता माडंले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीता साहू, वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम वर्मा थे। इसके अलावा कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रीका यादव, सह संयोजक शकुन देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, फिरोज फारुकी, प्रेमलता चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, कुसुम चंद्राकर की भी मौजूदगी रही। डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेकर हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। तभी सफलता मिलेगी। प्रेमलाल साहू ने बताया की इस अभियान को बूथ स्तर पर चलाया जाएगा और हम सभी को मिलकर इस अभियान में भागीदारी निभानी होगी। श्रीमती रजनी बघेल ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान में हमारी सहभागिता रहेगी। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 06 जुलाई 2025