- नगर निगम कटनी नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ एवं कैमोर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही मोजूदगी कटनी (ईएमएस)। मध्य प्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं कपिल दुबे संभागीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में एवं मुकेश रजक जिला सचिव एवं इकाई सचिव रमेश मिश्रा नगर निगम जबलपुर, संजय समुद्रे मुख्य नगरपालिका अधिकारी बरोदिया कला सागर की उपस्थिति में शनिवार 5 जुलाई को जिला स्तरीय नगरीय निकाय का सम्मेलन नगर निगम कटनी के मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान प्रदेश संगठन सचिव गणेश प्रसाद बिचपुरिया के सेवानिवृत्ति उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष द्वारा मोमेंटम एवं शाल श्रीफल भेंट कर श्री बिचपुरिया का स्वागत किया गया। तदोपरांत कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। नगरीय निकाय के आयोजित जिला सम्मेलन में जिला शाखा का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पारसनाथ प्रजापति को जिलाध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीराज पाठक, उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह चैहान, ऋषि राज दुबे, महेन्द्र उपाध्याय, गोवर्धन उपाध्याय, जिला महामंत्री अशोक कुमार गर्ग, रामकिंकर तिवारी, सूरज विश्वकर्मा, जिला सचिव लव कुश तिवारी, बिहारी लाल यादव, तीरथ चतुर्वेदी, जिला उपसचिव अमित सोनी, ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेश सोनी, जिला संगठन सचिव विनोद सिंह चैहान, श्रीमती नेहा गुप्ता प्रकाश पाण्डेय, जिला संयुक्त सचिव सागर नायक, सुनील जार सनीष रजक, श्रीमती शिवा मिश्रा, जिला प्रवक्ता दिनेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केवट के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही नगर परिषद कैमोर एवं नगर परिषद बरही के इकाई का भी गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद कैमोर इकाई अध्यक्ष रिषिराज दुबे, बरही इकाई अध्यक्ष गोवर्धन उपाध्याय के साथ - साथ उक्त समिति के सदस्य एवं नगर निगम कटनी के इकाई अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ईएमएस / 07 जुलाई 25