-जुकरबर्ग, स्टीव, मस्क, लॉरेन और बिल गेट्स बिना डिग्री के बने अरबपति नई दिल्ली,(ईएमएस)। कई लोग डिग्री के बिना भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और जुनून के बल पर कई सफलताएं हासिल करते हैं। मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स, एलन मस्क, राल्फ लॉरेन और बिल गेट्स जैसे दिग्गजों ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर न केवल अपने सपनों को साकार किया, बल्कि दुनियाभर में नाम और अरबों की संपत्ति के मालिक भी बने। टेक्नोलॉजी, फैशन और इंटरपेंरुटशिप जैसे क्षेत्रों में क्रांति लाकर इन्होंने साबित कर दिया है कि फॉर्मल एजुकेशन से ज्यादा जरूरी है अवसरों को भुनाने की क्षमता। यह बात सही है पढ़ाई करना जरूरी है, लेकिन थ्योरेटिकल नॉलेज के साथ ही प्रैक्टिकल अनुभव भी बहुत मायने रखता है। असफलता या शिक्षा का अभाव ग्रोथ में बाधा का कारण नहीं है लेकिन आपके पास अच्छा आइडिया हो और उसे साकार करने की ललक भी हो तो रिस्क लेकर इनोवेशन के जरिए दुनिया बदल सकते हैं। बता दें माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स ने 1975 में पॉल एलन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। आज उनकी संपत्ति करीब 132.9 अरब डॉलर यानी करीब 11 लाख करोड़ रुपए है। 13 साल की उम्र में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू करने वाले बिल गेट्स ने हार्वर्ड छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट पर फोकस किया, जिसने पर्सनल कंप्यूटिंग की दुनिया को ही बदल कर रख दिया। वहीं एपल के को फाउंडर स्टीव जॉब्स ने स्टेपरेन ग्रेरे वॉजनिक के साथ मिलकर एपल को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बना दिया। उनकी मृत्यु 2011 में हुई थी उस समय उनकी संपत्ति करीब 7 अरब डॉलर थी। स्टीव जॉब्स ने रुपयों की कमी के कारण कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने अपने गैरेज से एपल की शुरुआत की। मार्क जुकरबर्ग फेसबुक (अब मेटा) के संस्थापक और सीईओ, मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 2024 में करीब 177 अरब डॉलर यानी करीब 15 लाख करोड़ रुपए थी। साल 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से फेसबुक शुरू करने वाले मार्क जुकरबर्ग ने इसे फुल टाइम बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। आज फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क है। टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक के संस्थापक एलन मस्क की संपत्ति 2024 में करीब 250 अरब डॉलर यानी करीब 21 लाख करोड़ रुपए थी। एलन मस्क ने कनाडा से अमेरिका जाकर पढ़ाई की लेकिन जिप2 और बाद में स्पेसएक्स और टेस्ला जैसे इनोवेशंस के लिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ दिया था। पोलो राल्फ लॉरेन के संस्थापक राल्फ लॉरेन की संपत्ति करीब 9.3 अरब डॉलर यानी 78,000 करोड़ रुपए है। सेना में सेवा के बाद राल्फ लॉरेन ने फैशन की दुनिया में कदम रखा और बिना डिग्री के एक ग्लोबल फैशन साम्राज्य तैयार किया। सिराज/ईएमएस 08 जुलाई 2025